महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजा शौर्य का संदेश, बोले जयवीर सिंह- स्मारकों और संग्रहालयों का होगा निर्माण

लखनऊ, बुधवार,17 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जन्म जयंती आज यहाँ धूम-धाम से मनायी गयी। भारतीय क्षत्रिय समाज ने हुसैनगंज चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर उत्सव का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी ने कहा कि राज्य की योगी सरकार महाराणा प्रताप जी की स्मृति में प्रत्येक जिले में प्रतिमा की स्थापना कराएगी। स्मारकों तथा संग्रहालयों की स्थापना के कार्य कराये जाएंगे, जिससे नयी पीढ़ी को उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप के उच्च आदर्शों के कारण क्षत्रिय समाज को विशेष गौरव प्राप्त है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन भारतीय क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अनिल सिंह गहलोत जी की सराहना की और कहा कि वह तथा उनकी टीम बिना स्वार्थ निरंतर आयोजन करते रहते हैं, जिससे समाज को प्रेरणा मिलती है।

भारतीय क्षत्रिय परिवार के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह गहलोत ने कहा कि महाराणा प्रताप जी की जयंती प्रत्येक भारतीय के लिए एक उत्सव है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में वृद्धजनों, युवाओं तथा महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया और आह्वान किया कि मेवाड़ तथा गुजरात की तरह महिलाओं को इस अवसर पर सांस्कृतिक उत्सव आयोजित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय क्षत्रिय समाज समरसता की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। संगठन के पदाधिकारी पूरे प्रदेश में जन जागरण का अभियान चला रहे हैं।

भारतीय क्षत्रिय समाज के संरक्षक तथा सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी के प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जी के आदर्श सरोजनी नगर में साकार हो रहे हैं। नारी शक्ति सामर्थ्य के लिए 162 से अधिक सिलाई सेंटर, बेटियों की शिक्षा के लिए 36 से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं के लिए रण बहादुर सिंह डिजिटल सशक्तीकरण केन्द्रों की स्थापना तथा 1500 से अधिक मेधावियों को टैबलेट व साइकिलों के उपहार जनसेवा के नये उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने कहा की कार्यक्रम के आयोजन अनिल सिंह गहलोत जी क्षत्रिय समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। युवाओं को उनसे मार्गदर्शन तथा प्रेरणा लेनी चाहिए।

सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी श्री प्रकाश सिंह जी ने कहा कि क्षत्रिय समाज के युवाओं को नशे से दूर रहकर कठिन लक्ष्य हासिल करने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को सामान्य नौकरियों के बजाय सिविल सेवा के लक्ष्य तय करने चाहिए।

उत्सव में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान जी, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह जी, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह जी, उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह “बब्बू“ जी, कर्नल आर.पी. सिंह जी, मेजर ए.के. सिंह जी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री प्रकाश सिंह जी, अंबेडकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अश्वनी कुमार सिंह जी, कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मुन्ना सिंह जी, बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक वी.पी. सिंह जी, भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अरविंद सिंह जी, महिला प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ.सुलोचना मौर्य जी, प्रधान संघ की ब्लाक माल की अध्यक्ष संयोगिता सिंह जी, पी.जी.आई. की चिकित्सक डॉ. निरुपमा सिंह जी, प्रो. मीनाक्षी सिंह जी, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी रितेश सिंह चौहान जी तथा भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष कीर्तिवर्धन सिंह जी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *