21 मई को रिलीज होगा बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ का धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई, 19 मई 2026। बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर 21 मई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और अब मेकर्स इसके ग्रैंड और एक्सप्लोसिव ट्रेलर लॉन्च की तैयारी में जुटे हैं।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘बंदर’ को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में माना जा रहा है। खास बात यह है कि बॉबी देओल और अनुराग कश्यप पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

फिल्म के टीजर और पहले गाने ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। टीजर में बॉबी देओल का वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार लुक, डार्क विजुअल्स और इमोशनल कैओस देखने को मिला था, जिसने फिल्म की अनप्रेडिक्टेबल दुनिया की झलक पेश की। अब ट्रेलर से दर्शकों को फिल्म की कहानी और उसके इंटेंस माहौल की और बड़ी झलक मिलने की उम्मीद है।

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी चर्चित कहानियां लिख चुके सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। मेकर्स के अनुसार, ‘बंदर’ एक डार्क, बेबाक और असहज करने वाली फिल्म होगी, जैसी फिल्मों के लिए अनुराग कश्यप जाने जाते हैं।

फिल्म को लेकर लगातार सामने आ रहे अपडेट्स ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें 21 मई को रिलीज होने वाले ट्रेलर पर टिकी हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *