नितिन का ‘नवीन मिशन यूपी’ शुरू, 2027 में एनडीए की भारी जीत का दावा

नितिन का 'नवीन मिशन यूपी' शुरू, 2027 में एनडीए की भारी जीत का दावा

लखनऊ, 5 जुलाई 2026। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है, लेकिन एनडीए के सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगा।

लखनऊ के होटल ताज में एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को और अधिक “उत्तम प्रदेश” बनाना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिनके आधार पर जनता एक बार फिर भाजपा-एनडीए पर भरोसा जताएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पूरी तरह चुनावी मोड में है और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है।

चाय पर टिप्पणी करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि “चाय आज देश के हर घर से जुड़ी है। 2014 में देश ने एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया। जिन लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था, उन्हें जनता ने राजनीतिक हाशिए पर पहुंचा दिया।”

दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकें कीं। साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

 भाजपा अपने दम पर सक्षम, फिर भी सहयोगियों के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

बैठक में ओम प्रकाश राजभर, डॉ. संजय निषाद, आशीष पटेल और त्रिलोक त्यागी ने अपने सुझाव रखे। इस दौरान पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

भाजपा नेतृत्व का कहना है कि संगठन, सरकार और सहयोगी दलों के बीच समन्वय के बल पर 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *