’लखनऊ की कर्णिका मौर्या ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मिस टीन दीवा इंडिया में करेंगी प्रतिनिधित्व’

’लखनऊ की कर्णिका मौर्या ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मिस टीन दीवा इंडिया में करेंगी प्रतिनिधित्व’

लखनऊ,05 जुलाई 2026 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश की उभरती हुई युवा प्रतिभा कर्णिका मौर्या अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मिस टीन दीवा उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद कर्णिका अब 19 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाली श्मिस टीन दीवा इंडिया प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस खास अवसर पर क्वीनिफाइड इवेंट्स ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजधानी लखनऊ में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जहां मीडिया के सामने कर्णिका की तैयारियों, उनके सपनों और इस सफर की कहानी साझा की गई। संस्था की फाउंडर प्रीति यादव ने कहा कि कर्णिका मौर्या ने अपनी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व के दम पर मिस टीन दीवा उत्तर प्रदेश का ताज अपने नाम किया है। अब वह राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि कर्णिका में वह हर गुण मौजूद है, जो उन्हें एक मजबूत और प्रेरणादायक प्रतियोगी बनाता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कर्णिका मौर्या ने कहा कि यह सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। कर्णिका ने कहा कि वह प्रतियोगिता के लिए पूरी निष्ठा के साथ तैयारी कर रही हैं और उनका प्रयास रहेगा कि अपने प्रदर्शन से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का दिल जीत सकें।

प्रीति यादव ने कहा कि क्वीनिफाइड इवेंट्स ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड का उद्देश्य केवल ब्यूटी पेजेंट आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसी प्रतिभाशाली युवतियों को मंच देना है, जो अपनी सोच, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। संस्था लगातार उत्तर प्रदेश की बेटियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

पत्रकार वार्ता में मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों ने कर्णिका को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब सभी की निगाहें 19 जुलाई को जयपुर में होने वाली मिस टीन दीवा इंडिया प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां उत्तर प्रदेश की यह प्रतिभाशाली बेटी अपने हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से नया इतिहास रचने के इरादे के साथ मंच पर उतरेगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *