प्रदेशभर में 35 हजार केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा, 4.93 लाख से अधिक लोगों ने लिया भाग

लखनऊ, 15 मार्च। वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रदेशभर में द्वितीय चरण की साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। राज्य के सभी जनपदों में बनाए गए 35 हजार से अधिक केंद्रों पर बड़ी संख्या में असाक्षर प्रतिभागियों ने परीक्षा दी।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा Monika Rani ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में वयस्क साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उल्लास पोर्टल पर 14 मार्च 2026 तक शॉर्टलिस्ट किए गए 4,93,516 असाक्षर प्रतिभागियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों को साक्षर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कारागार कानपुर देहात और जिला कारागार फर्रुखाबाद में निरुद्ध असाक्षर कैदियों को भी साक्षरता परीक्षा में शामिल कराया गया, ताकि उन्हें शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में लाया जा सके।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साक्षरता अभियान के तहत प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निरंतर शिक्षण गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

Share this newsWhatsAppFacebookX

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *