लखनऊ, 20 जुलाई2026 । लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग लगी है।जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। जवाहर भवन में सोमवार सुबह आग लग गई। आग का धुआं काफी दूर से देखा गया है। आग किस वजह से लगी, ये अभी स्घ्पष्घ्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है।
घटनास्थल से जो तस्वीरें, वीडियो सामने आए हैं, वो यह बताने को काफी है कि आग कितनी भीषण है। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। बताया जा रहा है कि जवाहर भवन की कैंटीन में आग लगी है। गनीमत रही कि आग लगने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।इंदिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने कहा, जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर बने कैफेटेरिया में आग लग गई है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इसे बुझाने की पूरी कोशिश की।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग चौथी मंजिल के कैफेटेरिया से शुरू हुई। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने वाले सिस्टम का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से बेकाबू हो रही थी।इसके बाद तीन-चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अच्छी बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आग कैंटीन से शुरू हुई थी।
उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुष्टि जांच के बाद होगी। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। आग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में लगी थी।
सुरक्षा को देखते हुए पूरी इमारत को खाली करा लिया गया और अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डीएम ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के दौरान इमारत के अंदर किसी व्यक्ति के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं मिली।मौके पर 10 से अधिक फायर टेंडर तैनात किए गए थे, जिन्होंने आग बुझाने का काम किया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फायर सर्विस की डीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि आग जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी।
यह एक सरकारी कार्यालय की इमारत है और फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। विभाग की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जवाहर भवन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने बताया कि अब प्राथमिकता आग लगने के कारणों की जांच और प्रभावित हिस्से की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग लगी है। जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं। फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि जवाहर भवन की कैंटीन में आग लगी है। हालांकि गनीमत रही कि आग लगने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।