बानिजय एंटरटेनमेंट की 2026 में धमाकेदार शुरुआत, स्क्रिप्टेड और रियलिटी दोनों में दिखाया दम

मुंबई। बानिजय एंटरटेनमेंट की भारतीय इकाइयों बानिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया ने 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड दोनों तरह के कंटेंट में लगातार सफलता हासिल कर कंपनी ने खुद को मल्टी-जॉनर एंटरटेनमेंट पावरहाउस के रूप में स्थापित किया है।

स्क्रिप्टेड स्पेस में जहां ‘अनदेखी सीजन 4: द फाइनल बैटल’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिली, वहीं यूथ ड्रामा ‘कैंपस बीट्स सीजन 6’ ने युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता और मजबूत की।

‘अनदेखी सीजन 4’ को इसकी दमदार कहानी, इंटेंस परफॉर्मेंस और हाई-स्टेक्स थ्रिलर नैरेटिव के लिए खास तौर पर पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली, जिससे यह डिजिटल स्पेस की सबसे पसंदीदा थ्रिलर फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है।

वहीं अनस्क्रिप्टेड कंटेंट में एंडेमोल शाइन इंडिया का ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ बड़ी सफलता बनकर सामने आया। शो ने सोशल मीडिया पर करीब 1000 मिलियन व्यूज हासिल किए और इसका ग्रैंड फिनाले मराठी रियलिटी स्पेस का सबसे हाईएस्ट रेटेड इवेंट बना।

इसके अलावा बानिजय एशिया का नया रियलिटी फॉर्मेट ‘द 50’ भी दर्शकों के बीच बड़ा हिट साबित हुआ। फरवरी में प्रीमियर हुए इस शो ने सात हफ्तों के भीतर 13 मिलियन से ज्यादा यूनिक ऑडियंस जुटाई और भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग प्रॉपर्टीज में शामिल रहा।

उधर ‘बिग बॉस’ हिंदी सीजन 19 ने भी डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रिकॉर्ड बनाए। शो को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर 150 मिलियन से ज्यादा डिजिटल दर्शक और 133 मिलियन टीवी दर्शक मिले। इसके फिनाले ने 4.5 मिलियन लाइव कन्करेंसी और रिकॉर्ड 3.2 टीवीआर दर्ज किया।

बानिजय एंटरटेनमेंट का कहना है कि कंपनी हर उम्र और हर प्लेटफॉर्म के दर्शकों के लिए नए दौर की भारतीय स्टोरीटेलिंग को परिभाषित कर रही है। रीजनल और मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट दोनों में मजबूत पकड़ के साथ कंपनी सिर्फ शो नहीं बना रही, बल्कि एक ऐसा मल्टी-जॉनर एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम तैयार कर रही है जो अलग-अलग भाषाओं, प्लेटफॉर्म्स और पीढ़ियों के दर्शकों को जोड़ता है।

बता दें कि बानिजय एशिया की शुरुआत 2018 में कंटेंट पावरहाउस बानिजय एंटरटेनमेंट और निर्माता दीपक धर के जॉइंट वेंचर के रूप में हुई थी। कंपनी ने ‘द नाइट मैनेजर’, ‘द ट्रायल’, ‘होस्टेज’, ‘कॉल माय एजेंट: बॉलीवुड’, ‘दहान’, ‘मत्स्य कांड’ और ‘त्रिभंगा’ जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स दिए हैं।

वहीं एंडेमोल शाइन इंडिया के पास ‘बिग बॉस’, ‘मास्टरशेफ इंडिया’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘आर्या’ जैसे बड़े शो हैं। कंपनी का आगामी प्रोजेक्ट ‘राख’ भी चर्चा में है, जिसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे नजर आएंगे।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *