‘जेलर 2’ के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 28 वर्षीय क्रू मेंबर की मौत

RNN- साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान चेन्नई में बड़ा हादसा हो गया। फिल्म के सेट पर काम कर रहे 28 वर्षीय क्रू मेंबर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद शूटिंग स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है, जो फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत था। घटना चेन्नई के पनैयूर स्थित एक स्टूडियो में हुई, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

बताया जा रहा है कि कार्तिकेयन शूटिंग के लिए बनाए जा रहे एक हाउस सेट पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने के बाद वह नीचे गिर पड़ा, जिससे सेट पर मौजूद लोग घबरा गए।

सहकर्मियों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सेट पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग सेट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *