पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा दमखम लगाएं : अनुपम मिश्रा

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुपम मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के समय आगरा को “मिनी छपरौली” कहा जाता था और उस दौर में पार्टी के पांच विधायक हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि अब फिर से आगरा में पार्टी की पुरानी ताकत वापस लाने की जरूरत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समय कम है और काम ज्यादा है। पार्टी चुनाव के मुहाने पर खड़ी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करे।

बैठक में जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, ब्रज क्षेत्र युवा अध्यक्ष उमेश चौधरी समेत प्रदेश और जनपद स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *