‘मस्कारा’ में झलका शरारती रोमांस, शरवरी और वेदांग की केमिस्ट्री ने जीता दिल

मुंबई। निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म का नया गाना ‘मस्कारा’ रिलीज हो गया है, जिसमें युवा प्रेम की मासूमियत और शरारती अंदाज को खूबसूरती से पेश किया गया है। इस गाने में शरवरी वाघ और वेदांग रैना की ताजगी भरी केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

‘मस्कारा’ को वेदांग रैना और नीलांजना घोष ने अपनी आवाज दी है। गाना नवयुवकों के प्यार के उस दौर को दर्शाता है, जहां भावनाएं सच्ची होती हैं, लेकिन उन्हें जाहिर करने में झिझक भी होती है। गाने में शरवरी का किरदार ‘जिया’ चुलबुला और नटखट नजर आता है, जबकि वेदांग का किरदार ‘कीनू’ संवेदनशील और ईमानदार दिखता है।

संगीत के जादूगर ए. आर. रहमान के निर्देशन में तैयार इस गाने को खास सराहना मिल रही है। वेदांग रैना ने कहा, “‘मस्कारा’ मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने के जरिए मुझे अपने किरदार को संगीत के माध्यम से और गहराई से जीने का मौका मिला। रहमान सर के साथ काम करना अविस्मरणीय अनुभव रहा।”

वहीं नीलांजना घोष ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ए.आर. रहमान के मार्गदर्शन में काम करना उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक रहा।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘मस्कारा’ गाना फिलहाल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और रिलीज होते ही युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *