दुबई में फंसीं अमीषा पटेल: मिसाइल हमले के बाद फ्लाइट डायवर्ट, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

मुंबई/दुबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों एक अप्रत्याशित स्थिति में फंस गई हैं। न्यूयॉर्क से मुंबई लौटते वक्त उनकी फ्लाइट को अचानक डायवर्ट करना पड़ा, जिसके चलते वे कई घंटों से एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं।

दरअसल, हाल ही में यूएई में हुए मिसाइल हमलों के कारण एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसी वजह से अमीषा की फ्लाइट, जो दुबई में लैंड करने वाली थी, उसे ओमान के मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। इस अचानक बदलाव ने यात्रियों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया।

अमीषा पटेल ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि वे न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही थीं और जैसे ही फ्लाइट दुबई के करीब पहुंची, एयरस्पेस बंद होने की सूचना मिल गई। इसके बाद फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट कर दिया गया।

अपने पोस्ट में उन्होंने चिंता जताते हुए लिखा, “मैं न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थी। जैसे ही हम दुबई में लैंड करने वाले थे, यूएई का एयरस्पेस ताजा मिसाइल हमलों के कारण बंद कर दिया गया। अब हमारी फ्लाइट मस्कट डायवर्ट कर दी गई है और हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। यह युद्ध कब खत्म होगा? मैं प्रार्थना कर रही हूं।”

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें न्यूयॉर्क से निकले हुए करीब 24 घंटे हो चुके हैं और अब भी मुंबई पहुंचने में काफी समय लग सकता है। इस घटना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय तनाव के असर को आम यात्रियों तक महसूस करा दिया है।

गौरतलब है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर वैश्विक हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *