सड़कों पर नमाज नहीं होगी, शिफ्ट में पढ़िए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 18 मई 2026 (यूएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं, इबादत के लिए नहीं। यदि नमाज पढ़ना आवश्यक है तो लोग शिफ्ट में नमाज पढ़ें, लेकिन सड़कों पर नहीं।

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रेम से मानेंगे तो ठीक, वरना दूसरा तरीका अपनाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यवस्था और कानून के पालन से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बरेली की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां लोगों ने “ताकत आजमाने” का परिणाम देख लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के समय उत्तर प्रदेश में कट्टा और बम बनाए जाते थे, जबकि आज प्रदेश ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” नहीं, बल्कि “एक जिला एक उत्पाद” की नीति पर काम हो रहा है।

सड़कों पर नमाज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे कहा था कि उनकी संख्या अधिक है। इस पर सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपनी संख्या नियंत्रित कीजिए, लेकिन किसी भी हालत में सड़क पर नमाज नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग पूछते हैं कि क्या वास्तव में उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती है, तो वे स्वयं जाकर देख सकते हैं कि प्रदेश में सार्वजनिक मार्गों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाती।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *