सर्वाधिक अंक के साथ अभिज्ञान और आभास बने चैंपियन, स्पार्क 64 यूथ शतरंज टैलेंट हंट में वरीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा

लखनऊ। लखनऊ क्षेत्र के मजबूत रेटिंग वाले युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्पार्क 64 ऑल इंडिया यूथ शतरंज टैलेंट हंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में खिताब अपने नाम किए।

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप रेवेन रोस के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं में अंडर-6 में अभिनंदन जायसवाल (6 अंक), अंडर-8 में वीति मित्तल (6.5 अंक), अंडर-10 में अद्विक शुक्ला (6.5 अंक), अंडर-12 में अभिज्ञान कटियार (7 अंक), अंडर-14 में दक्ष मलिक और अभ्युदय राज सिंह (दोनों 5.5 अंक), अंडर-16 में शुभ श्रीवास्तव (6 अंक), अंडर-18 में आभास कुमार श्रीवास्तव (7 अंक) तथा अंडर-20 में सारांश शुक्ला (6 अंक) ने अपने-अपने वर्ग में सर्वोच्च अंक अर्जित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में अर्जुन अवार्डी निशानेबाज तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की पूर्व कार्यकारी निदेशक रचना गोविल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट में अद्विका और अर्चित तिवारी की भाई-बहन की जोड़ी, ओजस और सात्विक आनंद (प्रयागराज), अर्जुन गर्ग, दिवित पटेल, अथर्व सरीन शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह, आराध्य अग्रवाल, रुद्रांश शुक्ला और अभिजय मिश्रा ने अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित किया। आयोजक संस्था रेवेन रोस ने बताया कि जल्द ही लखनऊ की सबसे बड़ी यूथ शतरंज लीग का आयोजन भी उनके द्वारा किया जाएगा।

Share this newsWhatsAppFacebookX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *