“चुनाव आयोग पर अविश्वास, जनता के फैसले पर सवाल” — डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर अविश्वास जताना, दरअसल देश की जनता के फैसले पर ही सवाल उठाना है।

डॉ. सिंह ने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है, जिसकी नींव Election Commission of India की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर टिकी हुई है।

उन्होंने वर्ष 2024 के आम चुनाव का उल्लेख करते हुए बताया कि इस चुनाव में 96.88 करोड़ से अधिक मतदाता, 10.52 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र और 64 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी ने एक बार फिर भारत की लोकतांत्रिक शक्ति को विश्व पटल पर स्थापित किया है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में Electronic Voting Machine (EVM) और Voter Verifiable Paper Audit Trail (VVPAT) जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ मजबूत निगरानी तंत्र ने पारदर्शिता और विश्वसनीयता को और सुदृढ़ किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से होता है, जो लोकतंत्र की परिपक्वता को दर्शाता है। ऐसे में चुनाव आयोग पर सवाल उठाना न केवल संस्थाओं पर अविश्वास है, बल्कि देश की जनता के जनादेश को भी चुनौती देना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *