शिखर विजय श्रीवास्तव बने मीना मार्केट इकाई के अध्यक्ष


मीना मार्केट इंदिरा नगर में आदर्श व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन

लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित मीना मार्केट के व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में मंगलवार को “मीना मार्केट इंदिरा नगर आदर्श व्यापार मंडल” इकाई का गठन किया गया। बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्थानीय व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शिखर विजय श्रीवास्तव को इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही आशीष कुमार मौर्य चेयरमैन, दीपक अग्रवाल प्रभारी, अशोक शर्मा वरिष्ठ महामंत्री, दक्ष जोशी महामंत्री, और रजत जायसवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए।
अन्य पदों पर—

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कैलाश पंत, उपाध्यक्ष: मोहम्मद रेहान, शोभित चौबे, वरिष्ठ संगठन मंत्री: आर.पी. त्रिपाठी, संगठन मंत्री: अखिलेश रस्तोगी

कार्यकारिणी सदस्य: सुधीर श्रीवास्तव, राम सेवक अग्रवाल, विजय कुमार जैन, बाबू, अंजनी कुमार गुप्ता, बजरंग अग्रवाल, शिवकुमार, पीयूष अग्रवाल, राम वर्मा, कैलाश कश्यप, दिनेश पांडे , इसके अलावा वरिष्ठ व्यापारी विवेक सिंह को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि विदेशी ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म छोटे व्यापारियों के व्यवसाय को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाने की मांग को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के सामने आंदोलन करेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों को राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत होने की जरूरत बताते हुए उन्होंने चापलूसी से दूर रहने और आत्मसम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, तथा लखनऊ नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी—अमिताभ श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, दीपक सिंह चौहान, संतोष त्रिपाठी, आशीष शर्मा, मंगलेश शुक्ला और शरद अग्रवाल—विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share this newsWhatsAppFacebookX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *