केएल राहुल भारत की वनडे टीम के कप्तान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में लेंगे अगुआई

नई दिल्ली। सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के गर्दन में चोट लगने के कारण वह श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद राहुल को टीम की कमान सौंपी गई।

गिल को कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इस श्रृंखला में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है।

तीन मैचों की यह वनडे श्रृंखला 30 नवंबर को रांची में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा मैच रायपुर में 3 दिसंबर और तीसरा मैच विशाखापत्तनम में 6 दिसंबर को खेला जाएगा।

भारत की वनडे टीम:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

टीम के चयन से यह स्पष्ट हुआ कि राहुल के नेतृत्व में भारत की टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण लेकर उतरेगी।

Share this newsWhatsAppFacebookX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *