Read Now News Read Now News Hindi Samachar
E-Magazine Admin

शाहजहांपुर जनपद में हाई अलर्ट के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण

शाहजहांपुर। जनपद में जारी हाई अलर्ट के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने क्षेत्राधिकारी नगर, थाना सदर बाजार पुलिस एवं कोतवाली पुलिस के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान एसपी द्वारा सुरक्षा प्रबंध, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों का गहराई से निरीक्षण किया गया।

पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की। साथ ही सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों व बाजार क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। पुलिस बल द्वारा फुट पेट्रोलिंग और विज़िबल पुलिसिंग को बढ़ाया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई।

एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में अतिसतर्क, सक्रिय और मुस्तैद रहें। प्रमुख मार्गों पर यातायात व भीड़ प्रबंधन को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने किसी भी सूचना पर तत्काल व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, गश्त को निरंतर व समन्वित रूप से संचालित करने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर हर समय पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *