Read Now News Read Now News Hindi Samachar
E-Magazine Admin

मुख्य न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को शपथ दिलाई

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय आए न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 07 अप्रैल 2016 को बतौर अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इसके बाद उन्होंने 17 मार्च 2018 को स्थाई न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ली। अब उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ में मुख्य न्यायमूर्ति के अलावा न्यायाधीशों की संख्या 81 हो गई है। वहीं लखनऊ खंडपीठ में 28 न्यायमूर्ति हैं। हाईकोर्ट में कुल 160 पद स्वीकृत हैं। इस समय न्यायाधीशों की कुल संख्या 109 हो गई है। इस मौके पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी, न्यायमूर्ति डॉ गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति डॉ शेखर कुमार यादव, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान, न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला, न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह समेत तमाम न्यायिक अधिकारी, अपर महाधिवक्ता, मुख्य स्थाई अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे – https://readnownews.in/

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *