24 अप्रैल से यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप, 550 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ, 23 अप्रैल 2026। राजधानी लखनऊ का चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल 24 से 26 अप्रैल तक कराटे के रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा। यहां आयोजित होने जा रही यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट और जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 में प्रदेश के 30 जिलों से लगभग 550 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया और महासचिव जसपाल सिंह के अनुसार चैंपियनशिप में कुल 111 स्वर्ण, 111 रजत और 222 कांस्य पदकों के लिए मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुमिते के 87 भार वर्गों और काता की 24 श्रेणियों सहित कुल 111 वर्गों में स्पर्धाएं होंगी, जिससे यह आयोजन काफी व्यापक और प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है।

आयोजकों के मुताबिक इस चैंपियनशिप का विशेष महत्व भी है, क्योंकि इसी के आधार पर उत्तर प्रदेश की कराटे टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और खेल प्रेमियों को तीन दिनों तक उच्च स्तरीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *