अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी फिर बाहर; शुभमन गिल को मिली कमान

नई दिल्ली, 20 मई 2026। भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया की यह पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी। चयन समिति ने 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट और 14 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए अलग-अलग टीमों की घोषणा की है।

चयनकर्ताओं ने दोनों टीमों की कमान शुभमन गिल को सौंपी है। टेस्ट टीम में केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि वनडे टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को दी गई है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली। इस पर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि शमी फिलहाल केवल टी-20 क्रिकेट के लिए फिट माने जा रहे हैं, इसलिए उन्हें टेस्ट और वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया।

वहीं, ऋषभ पंत को टेस्ट टीम में जगह मिली है, लेकिन वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस पर अगरकर ने कहा कि पंत टेस्ट क्रिकेट के अहम खिलाड़ी हैं और फिलहाल चयनकर्ताओं का फोकस उसी प्रारूप पर है।

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को वनडे टीम में शामिल किया गया है, लेकिन दोनों का चयन फिटनेस पर निर्भर रहेगा। चयन समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए तो उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *