दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डेको के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डेको ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा कक्षा 12 वर्ष 2026 में शानदार परिणाम हासिल कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और समग्र विकास की परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।

विद्यालय के छात्र शुभाशीष आठाना ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीपक देवांश ने 96.6 प्रतिशत, सार्थक आनंद ने 96.4 प्रतिशत, सुहानी रावत और याशिका रैतानी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अथर्व देव ने 95.2 प्रतिशत तथा शगुन ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष कुल 34 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को इस सफलता का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, गर्व और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला तथा विद्यार्थियों की सफलता पर तालियों की गूंज सुनाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गुंजन साहनी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आत्मविश्वासी, सक्षम और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है, जो भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन करें।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *