वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान

नई दिल्ली, 06 जून। भारतीय क्रिकेट में बदलाव के संकेत देते हुए राष्ट्रीय चयन समिति ने आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए भारतीय टीमों की घोषणा कर दी है। चयन समिति की बैठक के बाद आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला, इंग्लैंड दौरे और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। टीम चयन में सबसे बड़ा फैसला कप्तानी को लेकर सामने आया है।

चयनकर्ताओं ने टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपते हुए उन्हें नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। चयन समिति का मानना है कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम के नेतृत्व को नई दिशा दे सकते हैं।

टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर रही। घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। चयनकर्ताओं ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में मौका दिया है।

भारतीय टीम का आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। भारत को जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी। वहीं सितंबर-अक्टूबर में जापान में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन को सौंपी गई है। ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है। गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया गया है।

इसी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत-ए टीम की भी घोषणा की है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। टीम में कई उभरते खिलाड़ियों को अवसर दिया गया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, एशियाई खेलों की टीम भी घोषित

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत-ए टीम :
ध्रुव जुरेल (कप्तान), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन. जगदीशन, अमन मोखाडे, शेख रशीद और जीशान अंसारी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *