क्वालीफायर में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा, उत्तराखंड के अश्विन ने भी बनाई मुख्य ड्रा में जगह

लखनऊ, 24 मई 2026। आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर मुकाबलों में मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड के अश्विन चौहान समेत यूपी के अमर्त्य चौधरी, अभिउदय सिंह, ध्रुव सिंह, प्रणव शर्मा, देवांश विज और अक्षत त्यागी ने जीत दर्ज करते हुए मुख्य ड्रा में जगह पक्की कर ली।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में रविवार को क्वालीफायर मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

आइटा सीएस-7 अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने छत्तीसगढ़ के अमोल अग्रवाल को 8-2 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। वहीं यूपी के अमर्त्य चौधरी ने शौर्य अग्रवाल को 8-5 से मात दी। अभिउदय सिंह ने अनय श्रीवास्तव के खिलाफ 8-3 से जीत दर्ज की।

अन्य मुकाबलों में ध्रुव सिंह ने हर्ष भदौरिया को 8-1 से, प्रणव शर्मा ने अवि अग्रवाल को 8-5 से तथा देवांश विज ने पविथ सिंह को 8-1 से हराया। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला अक्षत त्यागी और मोहम्मद आरिज के बीच खेला गया, जिसमें अक्षत ने टाईब्रेकर तक पहुंचे संघर्षपूर्ण मैच में 8-7(5) से जीत दर्ज की।

वहीं निपुन चौहान को बाई का लाभ मिला और वह भी मुख्य ड्रा में पहुंच गए।

टूर्नामेंट में अब मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार सुबह 7 बजे से होगी, जहां देशभर के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *