संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक साइकिल से पहुंचे कार्यालय

लखनऊ, 14 मई 2026। आरके धीमन गुरुवार को सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने बताया कि उन्होंने यह पहल नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर शुरू की है।

पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर आरके धीमन ने कहा कि उनका कार्यालय आवास से लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए उन्होंने स्वयं साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वह कार्यालय से लेकर ओपीडी तक भी साइकिल से ही जाएंगे।

आरके धीमन ने कहा कि संस्थान में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य लाभ और यातायात प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से कर्मचारियों को साइकिल उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही संस्थान की ओर से साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संस्थान परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले स्टाफ को भी साइकिल से कार्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जहां संभव होगा, वहां पैदल चलने और साइकिल को प्राथमिकता देने की अपील की जाएगी।

इस पहल को बढ़ावा देने के लिए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर के प्रमुख स्थानों पर 7 से 8 साइकिल स्टैंड स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *