शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौशाला में की गौपूजा, गौ संरक्षण पर दिया जोर

लखनऊ, RNN।गोमतीनगर क्षेत्र के ग्राम जगपाल खेड़ा मजरा भरवारा स्थित शिवराम दुलार गौशाला में परमपूज्यनीय अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, ज्योतिर्मठ बद्रीकाश्रम पीठाधीश्वर शंकराचार्य ने पहुंचकर गौशाला में मौजूद गायों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गायों को माला पहनाई तथा उन्हें मिष्ठान्न और फल खिलाए।

इस अवसर पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौमाता का भारतीय सभ्यता और संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गाय को पूजनीय माना गया है और समाज का कर्तव्य है कि गौशालाओं में गौमाता का उचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गायों की सेवा-सुश्रुषा के साथ-साथ उनके समुचित चिकित्सा उपचार की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला के संचालक अनुराग मिश्र ने शंकराचार्य का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. रमेश दीक्षित, राजेन्द्र यादव, पूजा शुक्ला, ममता रावत, पंडित अरुण मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, अभिषेक दीक्षित और अतहर हुसैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय डीफ स्कूल के मूक-बधिर बच्चों की भी विशेष मौजूदगी रही, जिन्होंने गौशाला पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

Share this newsWhatsAppFacebookX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *