‘द साइलेंट सेवियर गवर्नर’ का दमदार टीजर रिलीज, आरबीआई गवर्नर के रोल में दिखेंगे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म द साइलेंट सेवियर गवर्नर का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर के बाद अब सामने आए इस दमदार टीजर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टीजर में देश के आर्थिक इतिहास के एक गंभीर दौर की झलक दिखाई गई है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और यह 1990 के दशक में भारत के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी उस दौर को दर्शाएगी, जब देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा था और एक आरबीआई गवर्नर ने हालात संभालने में अहम भूमिका निभाई थी।

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक आरबीआई गवर्नर का किरदार निभा रहे हैं, जो देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने की कोशिश करता नजर आएगा। यह किरदार उनके अब तक के सबसे गंभीर और चुनौतीपूर्ण रोल्स में से एक माना जा रहा है।

फिल्म को Sunshine Pictures के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है।

संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है, जबकि गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ एक आर्थिक या राजनीतिक ड्रामा नहीं होगी, बल्कि भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *