लखनऊ,12 जुलाई (यूएनएस)। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को बाराबंकी दौरे के दौरान गौ संरक्षण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प गाय को “राष्ट्रीय माता” का दर्जा दिलाना है और इस उद्देश्य की पूर्ति तक उनका अभियान जारी रहेगा।
गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाकर ही रहूंगा-अविमुक्तेश्वरानंद
