कायस्थ रक्षा वाहिनी फाउंडेशन का भव्य कार्यक्रम आयोजित, पत्रिका विमोचन और वेबसाइट लॉन्च

लखनऊ, 17 अप्रैल 2026 । कायस्थ रक्षा वाहिनी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सायं 4:30 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की स्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न आयामों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस अवसर पर संगठन की पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया तथा अधिवक्ताओं के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन की आधिकारिक वेबसाइट (krvf.org) का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक रंजन और संतोष श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं संगठन की ओर से अध्यक्ष रामायण श्रीवास्तव, सचिव गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवेन्दु श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, अनुज सिन्हा, मनीष वर्मा और दिलीप श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *