पहले राम भक्तों पर चलवाई गोलियां, अब दे रहे उपदेश, राम मंदिर चोरी मामले में भड़के योगी

लखनऊ,19 जून 2026 (यूएनएस)। अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देते हुए 378 करोड़ रूपये से अधिक की 126 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का उद्घाटन, वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण और क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या को लेकर लगाए जा रहे चंदा चोरी के आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद बने माहौल को बदनाम करने की कोशिशें स्वीकार नहीं होंगी।

किसी के पास सबूत हैं तो वह एसआईटी को सौंपे जांच और कार्रवाई पूरी तरह होगी। बोले,जिन लोगों ने ‘कारसेवकों’ पर गोलियां चलाईं और जय श्री राम बोलने पर लाठियां चलाईं, वे अब उपदेश दे रहे है। हमने ट्रस्ट के कहने पर राम मंदिर डोनेशन मामले की जांच के लिए एसआईटी जांच बिठाई है।

जांच से सब कुछ एकदम साफ हो जाएगा। मैं सबसे कहूंगा कि ऐसा कुछ भी न कहा जाए जिससे भगवान राम के भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर किसी के पास कोई सबूत है, तो वह एसआईटी के सामने पेश करे। विपक्ष को चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा कि ‘इस मामले में कोई भी बयानबाजी न करें।

किसी का चरित्र हनन करने की कोशिश न करें।मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि ‘अगर कोई अपराधी है तो वह बचने नहीं वाला है। सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जिम्मेदारी का दायित्व निभाएंगे और तभी जाकर विकास होगा।सपा जय श्री राम बोलने वाले भक्तों पर गोलियां चलवाने का काम करती थी।

हमले राम मंदिर ट्रस्ट की मांग पर एसआईटी का गठन किया है। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘किसी के पास अगर कोई सुबूत है तो एसआईटी को तुरंत दे लेकिन बयानबाजी से अयोध्या का बिल्कुल अपमान न करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *