साइन लैंग्वेज में भी आया ‘आखिरी सवाल’ का टीज़र, संजय दत्त की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के टीज़र ने पहले ही चर्चा बटोरी थी, और अब मेकर्स ने इसे इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL) में रिलीज कर एक सराहनीय पहल की है।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जारी किए गए इस टीज़र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास के उन पहलुओं को दिखाने का प्रयास किया गया है, जिन्हें अब तक बड़े पर्दे पर कम ही स्थान मिला है। फिल्म का विषय गंभीर और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ा होने के कारण दर्शकों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रहा है।

मेकर्स का कहना है कि साइन लैंग्वेज में टीज़र जारी करने का उद्देश्य फिल्म को अधिक समावेशी बनाना है, ताकि श्रवण बाधित लोग भी इसकी कहानी और भावनाओं से जुड़ सकें। यह पहल फिल्म इंडस्ट्री में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जो सिनेमा को हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक Abhijeet Mohan Warang ने किया है। फिल्म को Nikhil Nanda प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निखिल नंदा और संजय दत्त ने संभाली है। इसके अलावा पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं।

‘आखिरी सवाल’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखे गए हैं, जो फिल्म को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म के टीज़र को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और साइन लैंग्वेज में इसके रिलीज होने से यह साफ है कि ‘आखिरी सवाल’ न सिर्फ एक फिल्म, बल्कि एक विचार और पहल के रूप में भी सामने आ रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *