समाजवादी पार्टी में संगठन मजबूती की कवायद तेज, नीरज मिश्रा को मिर्जापुर–जलालाबाद क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा को मिर्जापुर–जलालाबाद क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के तुरंत बाद नीरज मिश्रा ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क व संवाद तेज कर दिया है। जलालाबाद पहुंचते ही उन्होंने राजनीतिक स्थिति और संगठन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला शुरू की। बैठकों में बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और आगामी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नीरज मिश्रा ने कहा कि युवा प्रहरी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और आगामी चुनावी परिस्थितियों में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। नगर अध्यक्ष दीपक वर्मा, सचिव आकाश गुप्ता, केशव वर्मा, गोविंद दीक्षित, दीपक यादव, दीपेंद्र यादव, मनोज यादव और मुकेश यादव सहित सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर SIR अभियान को सफलता की ओर ले जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बूथों पर मजबूती लोकतंत्र की रक्षा करेगी और सपा को सशक्त बनाएगी। नीरज मिश्रा की नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र में सपा की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है, वहीं स्थानीय नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं और पार्टी की रणनीतियों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रभारी की सक्रियता से जलालाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सपा के संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

नीरज मिश्रा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत कर पार्टी के आगामी रोडमैप में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरजपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य ओमपाल कुशवाहा और शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *