शिवम यादव और सान्वी कुमार के नाम दोहरे खिताब


सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट सम्पन्न

लखनऊ, 17 मई 2026। शिवम यादव और सान्वी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में दो-दो खिताब अपने नाम किए।

लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त और स्वराज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा मिनी स्टेडियम, विनय खंड, गोमती नगर में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के शिवम यादव ने पुरुष एकल के फाइनल में शटल एस के शौर्य प्रताप सिंह को 15-12, 15-13 से हराया। इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 बालक एकल वर्ग में डिवाइन के अतुल मोहन त्रिपाठी को 15-5, 15-9 से शिकस्त देकर दूसरा खिताब भी जीत लिया।

वहीं डालीबाग की सान्वी कुमार ने अंडर-13 बालिका एकल के रोमांचक फाइनल में राइजिंग स्टार की प्रशस्ति शर्मा को 12-15, 17-15, 16-14 से हराया। इसके बाद अंडर-15 बालिका एकल फाइनल में उन्होंने मेगन प्रकाश के रिटायर्ड होने पर जीत दर्ज कर दूसरा खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डा आरपी सिंह और विशिष्ट अतिथि रजनीश मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में ज़ेनस सोलर के निदेशक संदीप द्विवेदी भी मौजूद रहे।

समापन समारोह की अध्यक्षता आयोजन सचिव संजय त्रिपाठी ने की, जबकि आयोजन अध्यक्ष विपुल वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

अन्य फाइनल मुकाबलों में अंडर-11 बालक एकल में अभिजय सिंह, अंडर-19 बालिका एकल में प्रियंका गौतम, अंडर-11 बालिका एकल में अन्विका, अंडर-13 बालक एकल में समृद्ध पांडेय, अंडर-17 बालक एकल में पारस ध्यानी, अंडर-15 बालक एकल में हर्षित यादव, अंडर-17 बालिका एकल में अपराजिता घोषाल और महिला एकल में स्नेहा सिंह ने अपने-अपने वर्गों में खिताब जीते।

पुरुष युगल वर्ग में हिशाम अज़ीज और शौर्य प्रताप सिंह की जोड़ी विजेता रही। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डॉ. अभिषेक चौहान और विवेक तिवारी, 50 वर्ष से अधिक में राजीव बंसल और शैलेश पवाह तथा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एएन सिंह और राजीव अरोड़ा की जोड़ियों ने खिताब अपने नाम किए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *