आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक आमंत्रण टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा सावी, दिविशा, वेरोनिका, इशिता, अमायरा, परम, दीक्षांत व देव ने जीते स्वर्ण

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक आमंत्रण टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा सावी, दिविशा, वेरोनिका, इशिता, अमायरा, परम, दीक्षांत व देव ने जीते स्वर्ण
लखनऊ, 28 जून 2026। सावी, दिविशा, वेरोनिका, इशिता, अमायरा, परम, दीक्षांत व देव ने  केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक आमंत्रण टूर्नामेंट-2026 में शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने वर्गों में स्वर्णिम सफलता हासिल की।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त उपक्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी मौजूद रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला जिम्नास्टिक संघ, आजमगढ़ के सचिव लक्ष्मण प्रसाद, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद तथा योग प्रशिक्षक मालविका वाजपेयी की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। अतिथिगण ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट का सफल संचालन जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव ने किया। अंत में आयोजक श्रीमती नर्मदा यादव ने  आभार जताते हुए कहा कि चैंपियनशिप के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में जिम्नास्टिक के प्रति जागरूकता लाना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके  किया।
टूर्नामेंट में अंडर-4 बालिका आयु वर्ग में बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए सावी रस्तोगी पहले स्थान पर रही जबकि  करुण्या रस्तोगी ने दूसरा व  व्योमिका दीक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-6 आयु वर्ग में बालिकाओं में दिविशा साहू अव्वल रही जबकि निर्वाणी गुप्ता को दूसरा व आर्या मोहन कोटियन को तीसरा स्थान मिला। दूसरी ओर बालकों में परम प्रताप तिवारी शानदार खेल के प्रदर्शन के साथ पहले स्थान पर रहे। वहीं उनसे पिछड़े कृत्वी गुप्ता को दूसरा व  दैविक गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।
अंडर-8 आयु वर्ग में बालिकाओं में अमायरा सोनकर पहले, मानवी टंडन दूसरे व श्रीप्रिया तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग में बालकों में दीक्षांत त्यागी ने पहला, वैभव यादव ने दूसरा व  सौमिक तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-10 आयु वर्ग में बालिकाओं में हरम फातिमा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं हिमांद्री दूसरे व नितारा सेठ तीसरे स्थान पर रही। इस वर्ग में बालकों में देव दीक्षित को पहला जबकि अर्नव सोनकर को दूसरा व अनित राज को तीसरा स्थान मिला। इसी के साथ अंडर-12 बालिका आयु वर्ग में  वेरोनिका वर्मा पहले, अंशिका सिंह दूसरे व अंशिका अग्रवाल तीसरे एवं अंडर-14 बालिका वर्ग में इशिता सोनकर व आध्या संयुक्त पहले स्थान पर रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *