नन्ही प्रतिभा का कमाल: डीपीएस एल्डेको की वैदेही ने जीती राष्ट्रीय अबेकस चैम्पियनशिप

लखनऊ, 26 अप्रैल 2026। दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डेको के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब कक्षा 1C की छात्रा वैदेही ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 26 अप्रैल को आयोजित ब्रेनोब्रेन नेशनल अबेकस प्रतियोगिता में वैदेही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।

कम उम्र में ही वैदेही ने अद्भुत मानसिक क्षमता, तेज गणना कौशल और सटीकता का परिचय दिया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और शीर्ष स्थान हासिल किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस सफलता के पीछे वैदेही की मेहनत के साथ-साथ उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग रहा है, जिसने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या गुंजन साहनी ने वैदेही को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि बेहद प्रेरणादायक है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह की सफलता यह दिखाती है कि सही दिशा और प्रोत्साहन मिलने पर बच्चे असाधारण प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें वैदेही पर गर्व है।”

डीपीएस एल्डेको परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए वैदेही के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *