पीडीए समाजवादी बाइक मिनी रथ यात्रा का शाहजहांपुर में भव्य स्वागत

शाहजहांपुर। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली जा रही पीडीए समाजवादी बाइक मिनी रथ यात्रा गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंची, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ इसका भव्य स्वागत किया।

बताया गया कि यह यात्रा 12 फरवरी 2026 को बरेली जिले की भोजीपुरा विधानसभा से शुरू हुई है। युवा नेता हरविंद यादव और प्रदीप यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा का उद्देश्य मिशन 2027 के तहत प्रदेश के सभी मंडलों, जिलों और विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सामाजिक न्याय की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है।

शाहजहांपुर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बाइक मिनी रथ यात्रा को जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला सचिव संतोष कुमार पाल, महिपाल सिंह यादव, मोहम्मद फैसल, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, अरशद खान, सरताज अली इदरीसी, मोहम्मद हाशिम, फराज इदरीसी, सिद्दीक खान, गब्बर, विकास यादव, आरिफ खान तथा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी नेताओं ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर पीडीए सामाजिक गठबंधन को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संदेश दे रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *