सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी: लखनऊ जोन में 82.1% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों CBSE Results और CBSE Official Website पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से देख सकते हैं।

इस वर्ष लखनऊ जोन का कुल परिणाम 82.1 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। बोर्ड के ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक के ग्रेड को पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों को कम्पार्टमेंट या पुनः परीक्षा देनी पड़ती है।

लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर

सीबीएसई के जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 82.13 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों ने लगातार शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि बरकरार रखी। कुल मिलाकर लड़कियों ने लड़कों से 6.73 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।

टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि इस बार भी कक्षा 12वीं की कोई आधिकारिक टॉपर्स सूची जारी नहीं की जाएगी। कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई यह व्यवस्था अब तक जारी है, ताकि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और दबाव को कम किया जा सके।

पहली बार लागू हुआ ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम

इस बार सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए पूरी तरह ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली लागू की। इसके तहत शिक्षकों ने भौतिक कॉपियों के बजाय ऑनलाइन माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। बोर्ड का मानना है कि इस डिजिटल प्रक्रिया से मूल्यांकन अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक बना है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *