BREAKING

पुलिस हिरासत से रिहा हुए राहुल, प्रियंका और अखिलेश; बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों की मांगों पर हो चर्चा यूपी सरकार का बड़ा फैसला, सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की राह साफ पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का अचानक धरना, राहुल गांधी-खड़गे समेत शीर्ष नेतृत्व हिरासत में; संसद से सड़क तक सियासी टकराव तेज योगी सरकार की नई पहल: प्राविधिक शिक्षा विभाग और अडानी स्किल्स के बीच एमओयू, पॉलीटेक्निक बनेंगे ‘इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब’ योगी सरकार का बड़ा कदम: युवाओं के रोजगार के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च, छात्र-उद्योग एक मंच पर आएंगे

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नई दिल्ली, 03 जून (यूएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक रेस्तरां और होटल परिसर में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दमकल विभाग, पुलिस और आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बचाव अभियान के दौरान इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेमन ग्रीन नामक रेस्तरां और उससे जुड़े आवासीय परिसर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। बताया जा रहा है कि भवन में स्वीकृत क्षमता से अधिक कमरे बनाए गए थे। आग लगने के समय कई लोग इमारत के भीतर मौजूद थे। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने खिड़कियों से छलांग भी लगाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मालवीय नगर में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एम्बुलेंस सेवाओं की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, जिससे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में संभावित लापरवाही की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share this newsWhatsAppFacebookX

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *