लखनऊ में सरकारी भूमि पर बड़ी कार्रवाई, 6.70 करोड़ की जमीन कराई गई मुक्त

अभियान के तहत ग्राम उत्तरधौना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशन एवं अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर ग्राम-उत्तरधौना, तहसील सदर में नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया।

चारागाह भूमि पर अवैध प्लाटिंग और निर्माण का मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम उत्तरधौना की गाटा संख्या-01, क्षेत्रफल 9.912 हेक्टेयर भूमि चारागाह के रूप में दर्ज है, जो नगर निगम की शासकीय संपत्ति है। इस भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्री वॉल खड़ी कर प्लाटिंग और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिससे सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन; करोड़ों की भूमि कराई गई कब्जा मुक्त, दर्ज कराई  जाएगी FIR

जेसीबी से ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार श्री राजेन्द्र कुमार ने किया। उनके साथ राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप गिरि और नगर निगम लेखपाल श्री आलोक कुमार यादव भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल (ईटीएफ) की टीम भी मौके पर तैनात रही, जिससे कार्रवाई को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सका।

0.640 हेक्टेयर भूमि कराई गई मुक्त

इस अभियान के तहत लगभग 0.640 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस जमीन की वर्तमान बाजार कीमत करीब 6 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है, जो नगर निगम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *