निजामाबाद विधायक आलम बदी का निधन, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताया गहरा शोक

आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक आलम बदी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसे प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ, 23 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक आलम बदी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

अपने शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आलम बदी ने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता हमेशा स्मरणीय रहेगी।

सतीश महाना ने दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आलम बदी के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Share this newsWhatsAppFacebookX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *