मालदीव में मलाइका अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, स्विम सूट और साइकिलिंग तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

मुंबई, 27 मई 2026 (यूएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह कभी स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं तो कभी साइकिलिंग और स्पा सेशन का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।

52 वर्षीय मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस और स्टाइल से एक बार फिर प्रशंसकों को प्रभावित किया है। तस्वीरों में उनका बोल्ड और आकर्षक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। प्रशंसक लगातार उनकी खूबसूरती और फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

मलाइका ने अपने वेकेशन अनुभव को साझा करते हुए पोस्ट के साथ लिखा कि “विला में बिताई गई सुकून भरी सुबह से लेकर वेलनेस रिचुअल्स, दिल को छू लेने वाला खाना और अपना खुद का परफ्यूम बनाने तक, सब कुछ बेहद निजी, शांतिपूर्ण और बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया था। यह एक ऐसी जगह है, जहां आप सचमुच दुनिया से कटकर खुद को पूरी तरह से तरोताजा कर सकते हैं।”

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में नाश्ते और रिजॉर्ट की झलकियां भी साझा कीं। उनकी तस्वीरों में मालदीव की खूबसूरत लोकेशन और शांत माहौल साफ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर प्रशंसकों का कहना है कि बढ़ती उम्र के साथ भी मलाइका का आकर्षण और फिटनेस बरकरार है। कई लोगों ने उन्हें “सदाबहार खूबसूरती” और “फिटनेस आइकन” बताते हुए उनकी जमकर सराहना की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *