पति पत्नी और वो 2 के ‘दिल वाले चोर’ रीप्राइज वर्जन में गूंजा आयुष्मान खुराना का सुर

मुंबई। आयुष्मान खुराना ने आगामी फिल्म पति पत्नी और वो 2 के लोकप्रिय गीत ‘दिल वाले चोर’ के रीप्राइज वर्जन को अपनी आवाज दी है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले जारी किए गए इस नए संस्करण को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘दिल वाले चोर’ के मूल संस्करण को आदित्य रिखारी और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी। यह गीत पहले ही श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है, वहीं अब आयुष्मान खुराना की आवाज में इसका नया रूप एक अलग भावनात्मक एहसास लेकर सामने आया है।

अपनी संवेदनशील गायकी और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना ने इस गीत में प्रेम, तड़प और भावनाओं को बेहद सहजता से उकेरा है। उनका यह रीप्राइज वर्जन फिल्म की भावनात्मक यात्रा को और गहराई देता दिखाई दे रहा है।

मेकर्स के अनुसार ‘दिल वाले चोर’ का नया संस्करण फिल्म की कहानी के भावनात्मक पक्ष को अधिक प्रभावशाली बनाता है और दर्शकों को एक अलग संगीत अनुभव प्रदान करेगा।

फिल्म में रोमांस, ड्रामा और कई अनपेक्षित मोड़ देखने को मिलेंगे। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।

टी-सीरीज, बी आर स्टूडियोज और भूषण कुमार की प्रस्तुति पति पत्नी और वो 2 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के साथ-साथ इसका संगीत भी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *