डीपीएस एल्डिको का ‘कूल कैंपर्स 2026’ शुरू, बच्चों के उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार हुआ परिसर

लखनऊ, 19 मई 2026 (यूएनएस)। डीपीएस एल्डिको  में बहुप्रतीक्षित समर कैंप ‘कूल कैंपर्स 2026’ की शुरुआत सोमवार से हो गई। 18 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होने वाला यह कैंप P.G. से कक्षा VIII तक के विद्यार्थियों के लिए रखा गया है। खास बात यह है कि कैंप बाहरी बच्चों के लिए भी खुला है।

कैंप के पहले दिन विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते छात्रों की ऊर्जा और खुशी ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

‘Be a Happy Camper’ के आदर्श वाक्य के साथ आयोजित इस कैंप में बच्चों के लिए मनोरंजन और सीखने का अनूठा संगम तैयार किया गया है। कैंप में कला एवं शिल्प, नृत्य, संगीत, नाटक, DIY सत्र, AI टूल्स के साथ वेबसाइट डिजाइनिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, स्केटिंग, तैराकी, बैडमिंटन, योग और एडवेंचर गतिविधियों जैसी अनेक रचनात्मक और खेल आधारित गतिविधियां शामिल हैं। महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नए कौशल सीखने और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा। सभी कार्यक्रम प्रशिक्षित विशेषज्ञों और शिक्षकों की देखरेख में सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित किए जा रहे हैं।

उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को नए अनुभवों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी आवश्यक है।

समर कैंप के पहले दिन कुछ बच्चे स्विमिंग का आनंद लेते नजर आए, जबकि कई विद्यार्थियों ने डांस, म्यूजिक और आर्ट एंड क्राफ्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल गतिविधियों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि ‘कूल कैंपर्स 2026’ विद्यार्थियों के लिए यादगार, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव साबित होगा। साथ ही इच्छुक अभिभावकों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है, क्योंकि सीटें सीमित हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *