वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वार्ड 30 के बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची को दुरुस्त रखने पर दिया जोर

शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रविवार को गदियाना मोहल्ला, वार्ड नंबर 30 में बूथों का निरीक्षण किया और मतदाता सूची को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। मंत्री खन्ना चेतराम राम स्कूल के पास रामविहार के आवास पहुंचे और भाग संख्या 91 से 97 तक के बीएलओ से बूथ प्रबंधन और चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान भाजपा पार्षद पति छंगोलाल राठौर, सचिन सेनी, शीलेंद्र सक्सेना और संजली सिंह ने उनका स्वागत किया और बूथ प्रबंधन की पूरी व्यवस्था से अवगत कराया। मंत्री खन्ना ने मतदाता सूची की जांच करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। हर समस्या का समाधान समय पर होना चाहिए। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। मताधिकार सभी नागरिकों का अधिकार है और इसका प्रयोग तभी संभव है जब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हो।”

निरीक्षण के दौरान मोहल्ले के निवासी भी उपस्थित थे और उन्होंने मंत्री से अपनी समस्याएं साझा कीं। मंत्री खन्ना ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मतदाता सूची को अद्यतन और सही रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया ताकि आगामी चुनावों में सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकें।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहे : https://readnownews.in/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *