सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को कार्डियक अरेस्ट, सिविल अस्पताल में भर्ती; अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक ने जाना हाल

लखनऊ, 03 जुलाई। समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) राजेंद्र चौधरी की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

राजेंद्र चौधरी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंच गए। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से राजेंद्र चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अखिलेश यादव ने कहा कि राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया और डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजेंद्र चौधरी को कार्डियक अरेस्ट आया था, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *