लखनऊ,16 जून 2026 (यूएनएस)। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बड़े मंगल पर लखनऊ में भंडारा में पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष विधानसभा माता प्रसाद पांडे भी थे। उन्होंने हनुमान जी को शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि जो इंडिया गठबंधन रहा है वही इंडिया गठबंधन रहेगा। बोले, हमने अभी-अभी बीजेपी को हराया है और वह अब हारी हुई बीजेपी है, मरता क्या ना करता। राम मंदिर फंड घोटाले पर तंज करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम को मानने वाले, उनके रास्ते पर चलने वाले बहुत दुखी हैं।
उन्होंने कहा, श्हमारी आपकी कानूनी एफआईआर संविधान वाली है वह अलग विषय है लेकिन जो भगवान की एफआईआर लिख जाएगी उसका क्या करोगे आप?श् उन्होंने 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा, श्2027 में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता से ज्यादा जनता तैयार है।
ये सरकार ने रूमर फैलाया है कि नवंबर में चुनाव करा देंगे।सपा चीफ ने जोर देते हुए कहा कि किसानों को खाद नही दे पा रहे हैं। गेहूं की फसल के लिए जब डीएपी और खाद की जरूरत होगी,नही दे पा रहे होंगे तो चुनाव जल्दी करा देंगे। खाद नही तो चुनाव जल्दी होंगे।
उन्होंने कहा कि जिस देश में नौकरी रोजगार के लिए आईआईटी बननी था वहां एसआईटी बन रही है। डबल इंजन की डबल टंकी है, कितना भ्रष्टाचार हो रहा है।टंकी भरी जा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ सदियों पुरानी भंडारा परंपरा को आज भी जीवित रखे हुए है।
बड़े मंगल के भंडारों से समाज में मेल-मिलाप और आपसी जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपरा पूरे देश में कहीं और देखने को नहीं मिलती। यह नवाबों के समय से चली आ रही विरासत है, जो आज भी कायम है और यही भारत की सांस्कृतिक खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि पेट पूजा से बड़ी कोई पूजा नहीं होती।
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार और जांच एजेंसियों को निशाने पर लिया। इस घटना से सनातन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है, उनकी जांच कौन करेगा।
यदि मंदिर के सेवादारों को समय पर और पर्याप्त वेतन मिलता, तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। मंदिर परिसर में चढ़ावे को लेकर गंभीर अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं।
