आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुरुद्ध कुमार ने जीते दोहरे खिताब

Winners and runners-up of the AITA CS-7 Under-18 Tennis Tournament being felicitated during the prize distribution ceremony (1)

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट

लखनऊ, 29 मई 2026। लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी  के प्रशिक्षु  और  यूपी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनुरुद्ध कुमार ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एकल व युगल दोनो वर्गो में खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।

वहीं बालिका एकल में इसी सेंटर की आशी शमशेरी ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी  में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए तीनों फाइनल उलटफेर और रोमांच से भरपूर रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि दीपक पाठक (कोषाध्यक्ष- एसडीएस) ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान राहुल अग्रवाल, विकास मूलचंदानी, शोभित टंडन, चेतना शमशेरी, रतन शर्मा (डायरेक्टर कोचिंग- एसडीएस), मनीष श्रीवास्तव, टूर्नामेंट कोआर्डिनेटर अभिषेक विक्रम सिंह व टूर्नामेंट रेफरी अमृतांजय भी मौजूद रहे।

बालक एकल फाइनल में दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने बेहतरीन ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए उलटफेर किया और शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई को 6-2, 6-4 से हराया। अनुरुद्ध कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को खासा परेशान किया और सटीक ग्राउंड स्ट्रोक्स और आक्रामक रिटर्न गेम का प्रदर्शन करते हुए दबाव बनाए रखा।

इसके बाद बालक युगल फाइनल में भी उलटफेर देखने को मिला जहां दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार व वंशराज जलोटा की जोड़ी ने शानदार जुगलबंदी का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई व मेहर सिंह खोसला की जोड़ी को सुपर टाईब्रेक में 7-5, 3-6, 10-8 से हराया।

पहले सेट में अनुरुद्ध और वंशराज ने बेहतर तालमेल और नेट प्ले के दम पर बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में विपक्षी जोड़ी ने वापसी की। निर्णायक तीसरे सेट में अनुरुद्ध व वंशराज ने सुपर टाईब्रेक तक खिंचे मुकाबले में शानदार कोर्ट कवरेज व संयमित खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

बालिका एकल में सातवीं वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने दूसरी वरीय मध्य प्रदेश की मनुस्मृति सिंह को 6-1, 6-4 से हराकर खिताब जीता।  आशी ने तेज सर्विस व सटीक शॉट्स  के दम पर शुरू से ही मैच में पकड़ बनाए रखीं। बताते चले कि बालक एकल व युगल के दोनों फाइनलिस्ट ओर बालिका एकल की विजेता आशी शमशेरी लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी के प्रशिक्षु हैं।

आइटा सीएस-7 अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *