मायावती की बड़ी बैठक रविवार को, 2027 चुनावी रण के लिए बसपा करेगी रणनीति तय

लखनऊ, 23 मई 2026 (यूएनएस)। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती  रविवार को उत्तर प्रदेश संगठन की एक अहम और विशेष बैठक करने जा रही हैं, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी लखनऊ स्थित 12 माल एवेन्यू में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश भर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जोनल कोऑर्डिनेटर और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, आर्थिक स्थिति और पिछली बैठकों में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत बनाने और संभावित उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा होगी।

50 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं घोषित, आकाश आनंद भी रहेंगे मौजूद

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बसपा ने करीब 50 संभावित प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान इन नामों की पहली सूची जारी की जा सकती है। बैठक में आकाश आनंद की मौजूदगी भी खास मानी जा रही है।

बसपा नेतृत्व का मानना है कि पार्टी को फिर से जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बहुजन वोट बैंक को एकजुट करने के लिए संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से मायावती कार्यकर्ताओं को नए दिशा-निर्देश देंगी और चुनावी तैयारियों को लेकर स्पष्ट रोडमैप पेश कर सकती हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *