मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का जाना हाल

लखनऊ, 28 अप्रैल 2026 (यूएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बताया जा रहा है कि अनुपमा जायसवाल हाल ही में बहराइच में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में झुलस गई थीं। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय आग की लपटें अचानक भड़क उठीं, जिसकी चपेट में आने से उनका चेहरा झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

अखिलेश यादव का अस्पताल जाकर हालचाल लेना राजनीतिक शिष्टाचार के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया, जिसकी विभिन्न राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *