आक्रामक खेल का जलवा, खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह


प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप

लखनऊ, 18 अप्रैल 2026। प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबलों को बेहद रोमांचक बना दिया। आरुषी, वर्णिका, अनुष्का, शगुन, शिवानी, अंश, फैज, यशदीप, ऋषभ, करन और रेहान जैसे खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल और बेहतरीन तकनीक के दम पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग एरिना में आयोजित इस चैंपियनशिप में दूसरे दिन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक राजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और जोश के साथ शानदार खेल दिखाया।

मुकाबलों की शुरुआत से पहले पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और दिग्गज बॉक्सिंग कोच नसीम कुरैशी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सब जूनियर बालिका वर्ग

50 किग्रा में मॉडर्न अकादमी विनम्र खंड की आरुषी ने सीएमएस स्टेशन रोड की यशस्वी श्री रावत को हराया।
52 किग्रा में एपीएस की वर्णिका मिश्रा ने रेसी को, जबकि केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनुष्का शर्मा ने अलीजा को पराजित किया।
57 किग्रा में सेंट मैरी की सारा कलाम ने अंशलीम अमर को और सीएमएस शालीमार की अपूर्वा दक्ष ने अलंकृता सिंह को मात दी।

अन्य मुकाबलों में 36 किग्रा में शगुन, 44 किग्रा में इशिका अवस्थी, 32 किग्रा में आरुषी राय और 40 किग्रा में शिवानी पाठक ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

सब जूनियर बालक वर्ग

42 किग्रा में टीएफसी के अंश और सीएमएस स्टेशन रोड के मोहम्मद फैज विजयी रहे।
46 किग्रा में सेंट मैरी के राहत खान और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अयान खान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

बालक जूनियर वर्ग

46 किग्रा में यशदीप सिंह और फैय्याज अहमद ने जीत दर्ज की।
48 किग्रा में ऋषभ मौर्या और कृष्णा रावत विजेता रहे।
50 किग्रा में करन पटेल और रेहान सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के आक्रामक अंदाज और तकनीकी कौशल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां खिताब के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *