जब जया बच्चन ने रेखा को घर बुलाकर कही थी दिल की बात, बदल गई थी रिश्तों की दिशा

मुंबई। बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री जया बच्चन आज 77 वर्ष की हो गई हैं। अपने सख्त स्वभाव और बेबाक अंदाज के लिए चर्चित रहने वाली जया बच्चन की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब निजी रिश्तों ने उन्हें गहराई से झकझोर दिया था।

अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्तों को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय तक चर्चाएं होती रही हैं। कहा जाता है कि इस कथित अफेयर ने जया बच्चन को काफी आहत किया था।

फिल्म लेखक और विशेषज्ञ हनीफ जावेरी ने एक पॉडकास्ट में इस चर्चित लव ट्रायंगल को लेकर कई बातें साझा की थीं। उनके अनुसार, अमिताभ बच्चन और रेखा की नजदीकियां फिल्म “दो अनजाने” की शूटिंग के दौरान बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

हालांकि, फिल्म “कुली” की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को लगी गंभीर चोट के बाद परिस्थितियां बदलने लगीं। उस कठिन समय में जया बच्चन ने पूरी निष्ठा के साथ उनकी देखभाल की। वह अस्पताल में हर वक्त उनके साथ रहीं, डॉक्टरों से लगातार संपर्क में रहीं और हर जिम्मेदारी निभाई। इस समर्पण का असर अमिताभ बच्चन पर भी पड़ा और धीरे-धीरे वह रेखा से दूरी बनाने लगे।

इसी बीच एक चर्चित घटना का जिक्र भी सामने आता है। बताया जाता है कि जया बच्चन ने एक दिन रेखा को अपने घर दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया। उस समय अमिताभ बच्चन घर पर मौजूद नहीं थे। दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, लेकिन जाते वक्त जया बच्चन ने साफ शब्दों में कहा—“अमिताभ मेरा था, मेरा है और मेरा ही रहेगा।”

कहा जाता है कि इस एक बात ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया। इसके बाद रेखा ने अमिताभ बच्चन से दूरी बना ली और यह चर्चित रिश्ता धीरे-धीरे खत्म हो गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *